ब्रेकिंग
बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा

मुजफ्फरपुर में मनिका मन झील के पर्यटकीय संरचनाओं के विकास कार्य का मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया शिलान्यास

मुजफ्फरपुर के मुसहरी ब्लॉक स्थित मनीकामन झील में पर्यटकीय संरचना का विकास कार्य 476.11 लाख से संपन्न किया जाएगा।

BIHAR
मंत्री ने किया शिलान्यास
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

muzaffarpur: बिहार के पर्यटन विभाग एवं उद्योग विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने आज मुजफ्फरपुर में मनिका मन झील में पर्यटकीय संरचनाओं के विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस योजना की कार्यकारी एजेन्सी बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना द्वारा मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत मुसहरी ब्लॉक स्थित मनीकामन झील में पर्यटकीय संरचना का विकास कार्य  476.11 लाख से संपन्न किया जाएगा।


मंत्री नीतीश  मिश्रा ने कहा कि इसके तहत मुख्य भवन बनाया जाएगा जिसमें डबल ऊंचाई वाला डाइनिंग क्षेत्र, रसोई + स्टोर, ओपन सीटिंग डेक, बहुउद्देशीय हॉल, टिकट काउंटर, टॉयलेट ब्लॉक पार्किंग, दुकान, चिल्ड्रन पार्क, वाटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजभूषण चौधरी माननीय राज्य मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि अमर कुमार पासवान माननीय सदस्य बिहार विधान सभा, बोचहा उपस्थित थे। कार्यक्रम में वंशीधर ब्रजवासी, माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद्, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के मुख्य अभियंता अशोक कुमार, कार्यपालक अभियंता रजनीकांत तिवारी सहित विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।

टैग्स