ब्रेकिंग
Petrol Diesel Price Hike 2026 : 4 साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में नया रेट; क्या रही वजह CM सम्राट चौधरी के सचिव लोकेश कुमार सिंह को हार्ट अटैक, IGIMS के ICU में एडमिटसम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में एडमिट, मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना में ब्लैकआउट के बीच बड़ी वारदात: मसाला कारोबारी की सिर में गोली मारकर हत्याNo Vehicle Day: बिहार के इस जिले में हर शुक्रवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, पैदल या साइकिल से ऑफिस पहुंचेंगे अधिकारीPetrol Diesel Price Hike 2026 : 4 साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में नया रेट; क्या रही वजह CM सम्राट चौधरी के सचिव लोकेश कुमार सिंह को हार्ट अटैक, IGIMS के ICU में एडमिटसम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में एडमिट, मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना में ब्लैकआउट के बीच बड़ी वारदात: मसाला कारोबारी की सिर में गोली मारकर हत्याNo Vehicle Day: बिहार के इस जिले में हर शुक्रवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, पैदल या साइकिल से ऑफिस पहुंचेंगे अधिकारी

बेऊर जेल में पटना पुलिस की रेड, यही बंद हैं मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह

अनंत सिंह और सोनू-मोनू के बीच 21 जनवरी को गोलीबारी हुई थी। जिसके बाद अनंत सिंह को बेऊर जेल और सोनू को फुलवारी जेल भेज गया था। जिस जेल में अनंत सिंह बंद हैं वही रविवार की शाम में पुलिस ने छापेमारी की। जिससे कैदियों के बीच हड़कंप मच गया।

BIHAR POLICE
जेल में रेड
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है। जिस जेल में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बंद हैं उस जेल में पटना पुलिस ने छापेमारी की है। एएसपी दानापुर और कई थानाध्यक्ष छापेमारी में शामिल हुए। विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पटना पुलिस ने बेऊर जेल में छापेमारी की।


बता दें कि मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू के बीच 21 जनवरी को गोलीबारी हुई थी। जिसके बाद अनंत सिंह को बेऊर जेल और सोनू को फुलवारी जेल भेज गया था। जिस जेल में अनंत सिंह बंद हैं वहां 2 फरवरी की शाम पुलिस ने छापेमारी की। दानापुर एएसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस की टीम छापेमारी के लिए बेऊर जेल पहुंची। इस छापेमारी से जेल में बंद कैदियों के बीच हड़कंप मच गया। 


बताया जाता है कि लॉ एंड ऑर्डर को ध्यान में रखते हुए बेऊर जेल में छापेमारी की गयी है। दरअसल बेऊर जेल के दबंग कैदियों को जेल के अंदर बेहतर सुविधा देने के लिए पैसे लेने की बात सामने आई थी। तत्कालीन जेल अधीक्षक विधु कुमार और कक्षपाल प्रफुल्ल कुमार कैदियों को जेल के अंदर सुविधा देने के नाम पर पैसे लेते थे। ईओयू की रेड में इस मामले का खुलासा हुआ। आर्थिक अपराध इकाई के पास इस बात का पुख्ता सबूत भी है कि विधु कुमार दबाव बनाकर अवैध वसूली करते थे। रविवार की शाम में बेऊर जेल में छापेमारी लॉ एंड ऑर्डर मेंटन करने के लिए की गयी है। दानापुर एएसपी ने इस बात की जानकारी दी। 


टैग्स

संबंधित खबरें