ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

शादी में भौकाल जमाने पहुंचे युवकों को पुलिस ने दबोचा, हथियार और कारतूस जब्त

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो युवकों को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शादी में भौकाल जमाने के लिए हथियार लेकर आए थे।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में सक्रिय पुलिसिंग अभियान के तहत कुढ़नी थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो युवकों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वे शादी समारोह में शामिल होने आए थे और भौकाल जमाने के लिए अपने साथ कट्टा लेकर घूम रहे थे। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है।


जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिलेभर में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, शराबबंदी और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 मई को कुढ़नी थाना पुलिस गुदरी चौक के पास वाहन जांच कर रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई।


तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार और अनिल कुमार के रूप में हुई है। अनिल कुमार सरैया थाना क्षेत्र के गोरीगामा डीह गांव का निवासी बताया गया है।


पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वे एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे और इलाके में रौब जमाने के लिए हथियार साथ लेकर घूम रहे थे। हालांकि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों का किसी आपराधिक गिरोह या बड़ी वारदात से कोई संबंध तो नहीं है।


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले में कुढ़नी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं दोनों के आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन किया जा रहा है।