ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

फर्जी ऑनर बुक बनाकर चोरी की गाड़ियों को बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

गोपालगंज पुलिस ने फर्जी ऑनर बुक बनाकर चोरी की गाड़ियों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन बदमाशों को चोरी की गाड़ियों के साथ गिरफ्तार किया है। अभी भी मास्टरमाइंड फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

BIHAR POLICE
पुलिस की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

gopalganj crime: गोपालगंज पुलिस ने चोरी की गाड़ियों का फर्जी ऑनर बुक बनाकर बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की गाड़ी के साथ तीन अपराधियो को इसे बेचते रंगेहाथ दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की तीन बाइक, एक ट्रैक्टर, एक हौंडा कार और एक पिकअप बरामद किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई माझा थाना क्षेत्र में किया है। 


गिरफ्तार अपराधियों में सिधवलिया थाना क्षेत्र के अजय कुमार, नगर थाना क्षेत्र के राजीव रंजन और सिवान जिले के जामों थाना क्षेत्र नीरज सिंह  शामिल हैं।  प्रेसवार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ 2 अभय कुमार रंजन ने बताया कि मांझा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी के बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर नगर थाना और सिवान जिले के जामो बाजार में छापेमारी की गयी। जहां से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी के तीन बाइक, एक ट्रैक्टर, एक हौंडा कार और एक पिकअप बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियो से पूछताछ करने पर उन लोगों ने बताया कि वे लोग चोरी के वाहनों को फर्जी कागजात बनाकर बेचते थे। इस गिरोह के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह के शेष सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट.