ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

गुजरात में दर्दनाक हादसा, बस खाई में गिरने से 7 श्रद्धालुओं की मौत, 35 घायल

गुजरात के डांग में तीर्थयात्रियों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 35 लोग घायल हो गये हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी, गुना और अशोक नगर जिले से तीर्थयात्री 4 बस से 23 दिसंबर को धार्मिक यात्रा पर निकले थे।

ACCIDENT
दर्दनाक हादसा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Gujrat Accident: गुजरात से बड़ी खबर आ रही है  जहां 200 फीट गहरी खाई में तीर्थ यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर गिर गयी। इस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है जबकि 35 श्रद्धालु घायल हो गये हैं। घटना सापुतारा हिल स्टेशन के पास की है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


बताया जाता है कि महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर प्राइवेट बस गुजरात के द्वारिका जा रही थी। तभी डांग जिले में सापुतारा हिल स्टेशन के पास बस अनियंत्रित होकर गहरे खाई में गिर गयी। घटना रविवार की सुबह करीब 4 बजकर 15 मिनट की है। बस में सवार तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। 


बताया जाता है कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है क्योंकि यात्रियों ने बताया कि अहले सुबह सातुपारा में चाय पीने के लिए बस को रोका गया था। चाय नाश्ता करने के बाद लोग बस में सवार हुए जिसके बाद को आगे बढ़ाया गया। जिसके कुछ देर बाद बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरे खाई में गिर गयी। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गयी है जिसमें बस का ड्राइवर भी शामिल है। मृतकों की पहचान बस के ड्राइवर रतनलाल जाटव, गुड्डी राजेश यादव, कमलेश वीरपाल यादव, भोलाराम कुशवाहा, बृजेंद्र उर्फ पप्पू यादव के रूप में हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के शिवपुरी, गुना और अशोक नगर जिले के तीर्थयात्री 4 बस से  23 दिसंबर को धार्मिक यात्रा पर निकले थे। श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जा रही थी। 4 बसों में यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं में से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरे खाई में गिरने से  7 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 35 लोग घायल हो गये हैं। आनन-फानन में घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टैग्स