ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

एटेंडेंस में गड़बड़ी करने वाले हेडमास्टर और शिक्षिका सस्पेंड, छात्रा से छेड़खानी करने के आरोप में एक शिक्षक भी निलंबित

samastipur: बिहार के समस्तीपुर में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ई-शिक्षा कोष एप पर हाजिरी में हेराफेरी करने के आरोप में हेडमास्टर और शिक्षिका को सस्पेंड किया गया है। वही एक

BIHAR
शिक्षक सस्पेंड
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

samastipur: बिहार के समस्तीपुर में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ई-शिक्षा कोष एप पर हाजिरी में हेराफेरी करने के आरोप में हेडमास्टर और शिक्षिका को सस्पेंड किया गया है। वही एक अन्य शिक्षक को भी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 


जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने एटेंडेंस में गड़बड़ी करने वाले हेडमास्टर प्रेम कुमार झा और शिक्षिका सुहानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ये दोनों विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कबीर स्थान शेरपुर की विद्यालय में तैनात हैं। निलंबन अवधि में एचएम का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय खानपुर और अध्यापिका का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय मोहनपुर निर्धारित किया गया है। 


वही मोहिउद्दीनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दुबहा के अध्यापक सौरभ कुमार को छात्रा से छेड़छाड़ करने, भद्दी फब्तियां कसने, अनुशासनहीनता एवं अमर्यादित आचरण के आरोप में निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय खानपुर निर्धारित किया गया है।

टैग्स