ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल

कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में सप्तमी की शाम बारिश और भारी भीड़ के बीच हादसा हो गया। पंडाल का एक हिस्सा ढहने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। शुरुआती खबरों में 17 लोगों की मौत और करीब 40 लोगों के घायल होने की सूचना है।

पश्चिम बंगाल
बारिश और भारी भीड़ के बीच बड़ा हादसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KOLKATA: दुर्गा पूजा के उत्सव के बीच कोलकाता से एक दुखद खबर सामने आई है। उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में सप्तमी की शाम हादसा हो गया। बारिश के बीच पंडाल में भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान पंडाल का एक हिस्सा ढहने से वहां अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में 17 लोगों की मौत की खबर आ रही है, जबकि करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वही राहत और बचाव कार्य जारी है।  दुर्गा पूजा के दौरान हुए इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है। फिलहाल, हादसे के सही कारणों और हताहतों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।


बताया जाता है कि पूजा पंडाल के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। तभी बारिश शुरू हो गई। चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर बारिश छूटने का  इंतजार कर रहे लोग जैसे ही आगे बढ़े तभी कुछ लोग सड़क पर अचानक गिर गए। जिसके बाद वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। कई लोगों को गंभीर हालत में कोलकाता मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शरदवत मुखर्जी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा ले रहे हैं। बताया जाता है कि इस घटना में 17 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जिसमें 13 महिलाएं, 3 पुरुष और एक बच्चा शामिल है। 


टैग्स