ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग

हाजीपुर में प्रशांत किशोर ने अनंत सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जेडीयू सरकार आरोपों की जांच कर कार्रवाई करे। उन्होंने नीतीश कुमार को अच्छा नेता बताया। वहीं, राघोपुर नाव हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के साथ समय बिताने की बात कही

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: एमएलसी चुनाव के बीच बाहुबली नेता अनंत सिंह के बयान को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर अनंत सिंह ने कोई आरोप लगाया है, तो जेडीयू की सरकार उसकी जांच कराए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि उन्हें इससे कोई मतलब नहीं है कि कौन क्या आरोप लगा रहा है।


प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वे अच्छे नेता हैं और समाज की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार उनके उम्मीदवार के सामने अपना उम्मीदवार खड़ा कर एक लाइन भी बोल दें, तो वे उनके सम्मान में अपना उम्मीदवार वापस लेने को तैयार हो जाएंगे।


पीके ने आगे कहा कि नीतीश कुमार बिहार के उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने राज्य को सुधारने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं थे और उनके नाम पर दूसरे लोग सरकार चला रहे थे, तब कई गड़बड़ियां हुईं। उन्होंने उन गड़बड़ियों का विरोध किया था।


राघोपुर नाव हादसे पर भी बोले प्रशांत किशोर

वहीं, राघोपुर में हुए नाव हादसे पर प्रशांत किशोर ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। हादसे में 13 बच्चों की मौत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे दशहरा के दिन, 20 तारीख को, पीड़ित परिवारों के साथ समय बिताएंगे और करीब-करीब पूरा दिन उनके बीच रहेंगे।


प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री और एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी सरकार के पास पीड़ित परिवारों से मिलने का समय नहीं है। प्रशांत किशोर हाजीपुर में अपने एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अनंत सिंह के बयान, नीतीश कुमार और राघोपुर नाव हादसे को लेकर अपनी बात रखी।