ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर

बिहार के मोतिहारी में नगर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक पर पुलिसकर्मी बनकर ड्यूटी कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। उसकी पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो संग्रामपुर के ठीकहा गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
पकड़े जाने पर हुई पहचान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक पर पुलिसकर्मी बनकर ड्यूटी कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। वह संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठीकहा गांव निवासी नागेश्वर रावत का पुत्र बताया जा रहा है।


कचहरी चौक शहर का व्यस्त इलाका है। ऐसे में यहां कथित तौर पर फर्जी पुलिसकर्मी के ड्यूटी करने का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


फिलहाल, मनोज कुमार किस उद्देश्य से पुलिसकर्मी बनकर ड्यूटी कर रहा था और इस मामले में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की पूछताछ और आगे की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट