भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
12-Feb-2023 04:27 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा के लाल देवांश प्रिय ने एक बार फिर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में परचम लहराया है। देवांश प्रिय ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय 2023 प्रतियोगिता में 50 मीटर 3पी इवेंट में देवांश ने रजत पदक हासिल किया है।
देश भर के शीर्ष 77 विश्वविद्यालयों ने विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं में शामिल हुए। जिसमें प्रतिभाशाली और समर्पित ओलंपिक स्तर के एथलीट शामिल हुए। 50 मीटर 3 स्थिति, 25 मीटर रैपिड, ट्रैप जैसी कई प्रतियोगिताओं में देवांश ने भाग लिया। कड़ी मेहनत से देवांश ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में अपनी सफलता के अलावा टीम ने खेलो इंडिया गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया है। जो इस साल के अंत में आयोजित किया जाएगा। खेलो इंडिया गेम्स देश के सबसे बड़े बहु-खेल आयोजनों में से एक है, जो देश भर के कुछ सर्वश्रेष्ठ एथलीटों को प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक साथ लाता है।
बता दें कि केरल के तिरुवनंतपुर में आयोजित नेशनल 50 मीटर थ्री पी एवं प्रोन साइड राइफल शूटिंग प्रतियोगिता को देवांश ने क्वालीफाई कर लिया है। इसके बाद देवांश प्रिय का चयन अब नेशनल रेनाउंड शूटर के रूप में हो चुका है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए देवांश को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
केरल के तिरुवनंतपुरम में बीते 20 नवंबर से नेशनल शूटिंग शुरू हुई थी। इसमें 20 नवंबर को 50 मीटर 3 पी एवं 8 दिसम्बर को 50 मीटर प्रोन इवेंट में देवांश ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं देवांश प्रिय के दादा लक्षमण प्रसाद सिंह, डॉक्टर भारत भूषण सिंह, चाचा दयानाथ सिंह, पिता बी एन सिंह पप्पन और माता स्वेता सिंह बेटे की इस सफलता से काफी खुश हैं। परिजनों का कहना है कि कोसी वासियों का प्यार और आशीर्वाद ही है कि कोशी का बेटा नेशलन स्तर पर राईफल शूटिंग में अपना परचम लहराया है। लोग आशीर्वाद दें कि देवांश कोसी ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार और देश का नाम रोशन करे।