मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-Oct-2023 04:24 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया में जिला स्कूल के ऐतिहासिक खेल मैदान में शुक्रवार से पनोरमा ग्रुप द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 के दूसरे और तीसरे चरण के प्रतियोगिता की शुरुआत सिनियर डिप्टी कलेक्टर सह जिला खेल पदाधिकारी डेजी रानी, स्वाति वैश्यंत्री और जिला स्कूल पूणिया के प्रभारी प्राचार्य दिवाकांत झा ने किया।
सिनियर डिप्टी कलेक्टर सह जिला खेल पदाधिकारी डेजी रानी ने पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा को धन्यवाद दिया और कहा कि पनोरमा ग्रुप के द्वारा खेलों के क्षेत्र में बहुत सराहनीय कार्य किया जा रहा है। समय सीमा के अंदर जिला स्कूल खेल मैदान परिसर को बेहतरीन बना दिये हैं। उन्होंने खिलाड़ियों, विभिन्न खेलों के पदाधिकारियों और उपस्थित खेल प्रेमियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल कीक एवं क्रिकेट के बल्लेबाजी के साथ साथ बलून उड़ाकर विविधता प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
उद्घाटन मैच सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल बनाम सेंट थॉमस स्कूल मुंशी बारी के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस अवसर पर पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 के आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, मिथिलेश राय, मो. नैयर अली, अब्बू आलम, एस एस चटर्जी नटू दा, एस एस सिंह गुड्डू, मो मंजर मोहशिम, जितेन्द्र कुमार सिन्हा गोपी, बिमल मुकेश, राजीव कुमार, बब्लू चौधरी, राधव ठाकुर, प्रमोद पंसारी, रितेश कुमार झा, पवन कुमार, कुंदन कुमार, अनमोल कुमार, आदित्य कुमार आदि उपस्थित थे।

