मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
01-Nov-2023 04:00 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 क्रिकेट ओपन टू ऑल प्रतियोगिता जिला स्कूल के इतिहासिक एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पूर्णिया में बुधवार से द्वितीय चरण शुरू होने जा रही है। पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने पनोरमा स्पोर्ट्स की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। समय अभाव के कारण समय से सभी प्रतियोगिता संपन्न कराई जाए। समीक्षा बैठक में जितेंद्र कुमार सिन्हा गोपी, राजीव कुमार, बब्लू चौधरी, रितेश कुमार झा, आशुतोष कुमार आदि उपस्थित थे।
वहीं ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक सह पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि क्रिकेट ओपन टू ऑल प्रतियोगिता का द्वितीय चरण 02 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। द्वितीय चरण में 27 क्लबों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
राष्ट्रपति का पुरस्कार से सम्मानित व पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 आयोजन समिति सदस्य मिथिलेश राय ने कहा कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 के चतुर्थ चरण में अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। खिलाड़ियों के लिए आवासीय परिसर, भोजन आदि के संदर्भ में स्वयं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा समीक्षा कर रहे हैं। यह अपने आप में काबिले तारीफ है।
02/11/2023 को खेले जाने वाला मुकाबला
=================
1. ए आई एफ कसबा बनाम एचिभर क्रिकेट अकादमी
2. के सी सी के बाग बनाम पूणिया कॉलेज
3. जन्नत क्रिकेट क्लब बनाम पी सी सी
4. एस एन सी सी बनाम एम ए एन सी सी
5. रिकाबगंज क्रिकेट क्लब बनाम रायजिंग स्टार क्रिकेट क्लब नेवालाल चौक के बीच मुकाबला खेला जाएगा।