ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / sports / पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6 को लेकर स्कूलों और क्लबों का चरम पर उत्साह,...

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6 को लेकर स्कूलों और क्लबों का चरम पर उत्साह, टाईसीट बनाने को लेकर पूर्णिया में कल अहम बैठक

21-Sep-2023 02:26 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: आगामी 29 सितंबर से पूर्णिया में पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 का आगाज होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले स्कूलओं और क्लबों की टीमों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 की शुरुआत में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं ऐसे में इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए दो हजार से अधिक खिलाड़ी पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 में भाग ले रहे हैं।


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6 की शुरुआत 29 सितंबर से पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स पूर्णिया में आयोजित होने जा रही है। बिहार अंडर 16 वर्ग चयन समिति के पूर्व सदस्य व ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक सह पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने बताया कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 से जुड़े पदाधिकारी, विभिन्न खेलों के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं पनोरमा स्पोर्ट्स के विभिन्न खेलों के विद्यालय प्राचार्य महोदय/महोदया, टीम मैनेजर एवं कप्तान के समक्ष खेलों का ड्रॉ के माध्यम से आमंत्रित क्रिकेट टीम, फुटबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता के टाईसीट भी बनाई जाएगी।


पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में आयोजित होने वाले बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस, फुटबॉल, क्रिकेट के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों की बैठक बुलाई गई है। जिसके लिए विभिन्न खेलों का टाईसीट ड्रॉ के माध्यम से बनाने की प्रक्रिया 22/09/2023 को शाम 4:00 बजे पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स पूर्णिया में होगी।