ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / sports / पूर्णिया में पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 का भव्य उद्घाटन, संजीव मिश्रा बोले- आयोजन ऐसा...

पूर्णिया में पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 का भव्य उद्घाटन, संजीव मिश्रा बोले- आयोजन ऐसा हो कि खिलाड़ी कभी भूल नहीं सकें

29-Sep-2023 06:40 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 का भव्य उद्घाटन समारोह पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स पूर्णिया में हुआ है। समारोह के मुख्य अतिथि पूणिया नगर निगम की मेयर विभा कुमारी एवं विशिष्ठ अतिथि सिनियर डिप्टी कलेक्टर और जिला खेल पदाधिकारी डेजी रानी द्वारा इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।


उद्घाटन समारोह को लेकर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने कहा कि, मेरी चाहत है कि पनोरमा स्पोर्ट्स का आयोजन ऐसा हो जो युवा पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए हमेशा यादगार हो। युवा पीढ़ी को विभिन्न खेलों से हम सभी को जोड़ना है। युवा पीढ़ी हमारे देश की शक्ति है। पनोरमा स्पोर्ट्स के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभा को निखारना के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज, क्लबों के युवा खिलाड़ियों के लिए खेलों का आयोजन किया गया है। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग खिलाड़ी भाग लेंगे। पनोरमा स्पोर्ट्स स्टार सीजन-6 में सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों और संस्थाओं के स्कूल, कॉलेज, क्लबों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसकी जानकारी क्रिकेट प्रशिक्षक सह पनोरमा स्टार सीजन-5 के स्पोर्ट्स आयोजन सदस्य हरिओम झा ने दी।


ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन और क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि, पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 का भव्य आयोजन  29/09/2023 को अपराह्न 3 बजे से पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स पूर्णिया में आयोजित हुआ। उन्होंने बताया कि सबसे पहले रजिस्टर स्कूल एवं क्लबों के खिलाड़ियों, प्राचार्य, पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का रेड कारपेट पर स्वागत और अभिनंदन होगा। उसके बाद मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।


news image


news image


news image


news image


news image