मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
16-Oct-2023 02:19 PM
By First Bihar
PATNA: पटना जिला क्रिकेट संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनावी बिगुल बजने वाला है। चुनाव संपन्न होने के बाद जल्द ही नवनिर्वाचित कमेटी गठित हो जायेगी। चुनाव कराने से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है और दशहरा के बाद चुनाव की तारिखों का एलान कर दिया जाएगा। पटना जिला क्रिकेट संघ तदर्थ समिति के चेयरमैन राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने इसकी जानकारी दी है।
समिति के चेयरमैन राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने कहा कि अबतक पीडीसीए की तदर्थ समिति ने पटना जिला में क्रिकेट का संचालन बेहतर तरीके से किया है और जब स्थाई कमेटी गठित हो जायेगी और इससे बेहतर तरीके से न केवल लीग के आयोजन होंगे बल्कि खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग से लेकर अन्य अतिरिक्त गतिविधियों का संचालन होगा।
सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि कि पटना जिला क्रिकेट संघ का चुनाव बिहार क्रिकेट संघ के पर्यवेक्षक में होगा और इसमें पीडीसीए से संबंधित सभी क्लब के पदाधिकारी भाग लेंगे। रहबर आबदीन ने बीसीसीआई के टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व व नेतृत्व कर रहे खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि वे जमकर खेलें और न केवल पटना बल्कि अपने राज्य व देश का नाम रोशन करें।
उन्होंने कहा कि बिहार की हर टीम में हमारे जिला के खिलाड़ियों की अच्छी सहभागिता है जो दर्शाती है कि पटना में क्रिकेट का माहौल कैसा है। उन्होंने कहा कि पटना में क्रिकेट और क्रिकेटरों के विकास के लिए वर्तमान समय में तदर्थ समिति दृढ़संकल्पित है और आने वाले समय में जिन्हें भी इसकी जिम्मेवारी मिलेगी उन्हें भी इसके प्रति दृढ़संकल्पित होना होगा।