ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / religion / Chandra Ghrahan 2023: आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, कहां-कहां दिखाई देगा? जानिए...

Chandra Ghrahan 2023: आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, कहां-कहां दिखाई देगा? जानिए टाइमिंग

05-May-2023 12:00 PM

By First Bihar

PATNA: इस साल का पहला चंद ग्रहण आज लगने जा रहा है. आज बुध पूर्णिमा की रात चंद्र ग्रहण लग रहा है. यह ग्रहण रात में 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे का होता है. इस बीच पूजा पाठ आदि नहीं किया जाता है, और मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं.


बता दें आज सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होंगे. आज का चंद्र ग्रहण के दुनिया के कई हिस्सों से देखा जा सकता है. अगर भारतकी बात करे तो देश के लोग भी इस ग्रहण को आराम से देख सकते हैं. देश में चंद्र ग्रहण रात 08:44 बजे शुरू होगा और रात 10:52 बजे ग्रहण अपनी पूरी कला में होगा. सुतकाल ग्रहण 5-6 मई की रात 01:01 बजे समाप्त होगा.


चंद्र ग्रहण के समय चंद्र देव के मंत्रों का जाप बहुत फलदायक होता है. इसलिए इस समय भगवान शिव और माता पार्वती जी की पूजा करने से आपको चंद्रग्रहण के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है. भगवान शंकर चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण करते हैं. ग्रहण के समय भोलेनाथ के चंद्रशेखर रूप का ध्यान करते हुए उनकी पूजा-अर्चना करनी चाहिए. इस दौरान आप  ॐ नमः शिवाय मंत्र का भी जाप कर सकते हैं.


आपको बता दें चंद्र ग्रहण के समय घर के अंदर ही रहना चाहिए. ग्रहण काल शुरू होने से पहले जल, दूध और खाने के चीजों में तुलसी के पत्ते डालने चाहिए. इससे ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है. ग्रहण के समय भगवान का ध्यान करना चाहिए. इस समय मंत्रों का जाप विशेष फलदायी होता है.