मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
02-Nov-2021 09:19 PM
PATNA : बिहार विधानसभा की 2 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता का आभार जताया है। कुशेश्वर स्थान और तारापुर से जेडीयू उम्मीदवार की जीत पर नीतीश कुमार ने जनता को भी बधाई दे डाली है। नीतीश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है और जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा... बिहार विधानसभा उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान एवं तारापुर से जदयू और एन०डी०ए० के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए क्षेत्र की जनता को बधाई। लोकतंत्र में जनता मालिक है और जनता ने अपना फैसला सुना दिया है।
इसके अलावे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू उम्मीदवारों की जीत पर एनडीए के तमाम नेताओं को भी बधाई दी है। नीतीश कुमार ने कहा है कि जेडीयू के उम्मीदवार एनडीए के उम्मीदवार थे और गठबंधन के सभी नेताओं ने उनकी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उधर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने भी जेडीयू उम्मीदवारों की जीत पर खुशी जाहिर की है। संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार विधानसभा उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान से एनडीए प्रत्याशी अमन भूषण हजारी और तारापुर से राजीव कुमार सिंह को चुनाव जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। एनडीए की नीतियों पर विश्वास जताने के लिए सम्मानित जनता का धन्यवाद व एनडीए कार्यकर्ताओं के परिश्रम के लिए आभार।
डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद रेणु देवी ने भी जेडीयू उम्मीदवारों की जीत पर उन्हें बधाई दी है। डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने कहा है कि बिहार की जनता जानती है कि राज्य का विकास एनडीए गठबंधन ही कर सकता है लिहाजा उन्होंने एक बार फिर से उप चुनाव में एनडीए के ऊपर भरोसा जताया है।