ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / politics / TET-STET अभ्यर्थियों के समर्थन में सामने आएं सम्राट चौधरी, सरकार से पूछा- क्या...

TET-STET अभ्यर्थियों के समर्थन में सामने आएं सम्राट चौधरी, सरकार से पूछा- क्या हुआ तेरा वादा?

11-Apr-2023 04:28 PM

By First Bihar

PATNA: नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार से सवाल किया है। उन्होंने पूछा कि 80 हजार 402 टीईटी और एसटीईटी पास अभ्यर्थियों को पक्की नौकरी देने की गारंटी तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने दी थी। उन वादों का क्या हुआ?  


दरअसल बीजेपी कार्यालय में ज्योतिबा फुले की जयंती के मौके पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें दूसरे दलों से आए नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस दौरान सम्राट चौधरी नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर भी दिखे।


सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जो सरकार स्थापित है वो कब पलटी मारेगी कोई नहीं जानता। उनकी नीतियां भी पलटासन वाली ही है। कल तक टीईटी और एसटीईटी के अभ्यर्थियों की चिंता सरकार करती थी। खुद तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने यह गारंटी दी थी की 80 हजार 402 अभ्यर्थी जिन्होंने टीईटी और एसटीईटी की परीक्षा पास की है उन्हें पक्की नौकरी देंगे। लेकिन कल कैबिनेट बुलाकर सबकी छंटनी कर दी गयी। सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार को परीक्षा में पास कर चुके अभ्यर्थियों की कोई चिंता नहीं है। लेकिन सवाल यह उठता है कि पुराने लोग जो बहाल हुए उनकी चिंता कौन करेगा? 


 वही नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष में कई पीएम उम्मीदवार हैं। जो प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने का सपना देख रहे हैं। दिल्ली में केजरीवाल पीएम उम्मीदवार बनकर बैठे हैं तो कोलकाता में ममता बनर्जी, तेलंगाना में केसीआई और तमिलनाडु में स्टालिन बैठे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि जब नीतीश कुमार का स्वागत पीएम उम्मीदवार करेंगे तब ही तो आगे की बात होगी। पिछले बार इन्होंने सपना देखा तो दो सीटे आई थी लेकिन इस बार नीतीश कुमार को जीरों पर आउट होना पड़ेगा।