ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / politics / तेजस्वी यादव का केंद्र सरकार पर आरोप, बोले- बिहार के साथ हो रहा...

तेजस्वी यादव का केंद्र सरकार पर आरोप, बोले- बिहार के साथ हो रहा भेदभाव

05-Nov-2022 01:04 PM

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार हमेशा से बिहार के साथ भेदभाव कर रही है। केंद्र सरकार बिहार को केंद्रीय सहायता राशि देने में भेदभाव कर रही है। बिहार को अगर विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो हमारा राज्य टॉप 5 राज्यों में पहुंच जाएगा।




तेजस्वी यादव ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्टर्स की बात करें तो इसमें बिहार सबसे आगे है। ये हमारे लिए गर्व की बात है। इसमें अगर केंद्र सरकार भी सहयोग कर दे बिहार काफी आगे चला जाएगा। विशेष राज्य का दर्जा मिले जाए तो बिहार टॉप 5 राज्यों में पहुंच जाएगा।




डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के साथ पक्षपात कर रही है। उन्होंने कहा कि हम केवल आरोप नहीं लगा रहे बल्कि पूरी ताकत के साथ ही यह बात कर रहे हैं। हमारे पास इसे साबित करने के लिए कई प्रमाण है। बिहार में नगर निकाय के 38 हेड क्वार्टर हैं और केंद्र सरकार उसमें खर्च करने के लिए 7 करोड़ 35 लाख रुपए दे रही है। इसमें बिहार का क्या कुछ विकास होगा।