ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / politics / तेजस्वी ने नीतीश से सीधे पूछ लिया.. शराब के मामले में अपने मंत्री...

तेजस्वी ने नीतीश से सीधे पूछ लिया.. शराब के मामले में अपने मंत्री के भाई पर एक्शन क्यों नहीं लिया?

05-Nov-2021 01:18 PM

PATNA : बिहार में जहरीली शराब से मौत को लेकर सियासत पर तूफान पर है. एक तरफ सत्तापक्ष आरोप लगा रहा है कि जहरीली शराब कांड के पीछे विपक्ष की साजिश से विधानसभा उपचुनाव के बाद मिली हार से विपक्ष बौखलाया हुआ है और सरकार को बदनाम करने के लिए बेतिया और गोपालगंज में बड़ी साजिश रची गई. लेकिन दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष पलटवार करते नजर आए. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा है कि जहरीली शराब के मामले में उन्होंने अपने मंत्री के भाई के ऊपर एक्शन क्यों नहीं लिया ?


तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि शराबबंदी पर ध्यान देने वाले नेता जहरीली शराब से मौत होने पर चुप बैठे हैं. राज्य में 50 से ज्यादा मौतें 3 दिन के अंदर हो चुकी हैं. लेकिन नीतीश जी शराब माफिया और उसके साथ मिलीभगत करने वाले प्रशासन और पुलिस के लोगों पर कार्रवाई करने की बजाय पीने वाले लोगों को सबक सिखाने की धमकी दे रहे हैं. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार का एक वीडियो भी ट्वीट किया है. मुख्यमंत्री इस वीडियो में जनता दरबार कार्यक्रम के बाद शराब पीने वालों को नसीहत देते नजर आ रहे हैं.


तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके हैं. उन्होंने नीतीश कुमार के साथ वीडियो में नजर आ रहे मंत्री रामसूरत राय को लेकर भी तंज कसा है. तेजस्वी ने कहा है- 'मुख्यमंत्री गड़बड़ पर जब बड़बड़ प्रवचन दे रहे है तो इनके बगल में जो भाजपाई मंत्री खड़े है ना, उनके स्कूल के अंदर से दो ट्रक शराब बरामद हुई थी। पुलिस FIR में इसका ज़िक्र भी है। मंत्री के नामज़द भाई को आज तक बिहार पुलिस गिरफ़्तार नहीं कर सकी है। यह इनकी कथित शराबबंदी की सच्चाई है.'