मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
17-Apr-2023 07:49 PM
By First Bihar
SIWAN: रमजान के महीने में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की ओर से सीवान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें वीआईपी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शामिल हुए। इस दौरान इफ्तार में शामिल होने वाले रोजेदारों का उन्होंने स्वागत किया। मुकेश सहनी ने बिहार की तरक्की और अमन चैन के लिए दुआएं मांगी।
वीआईपी के सीवान जिला इकाई द्वारा आयोजित इस इफ्तार पार्टी में बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने भी शिरकत की। सीवान के टाउन हॉल में वीआईपी जिला अध्यक्ष श्रीनिवास यादव के नेतृत्व में आयोजित इस इफ्तार पार्टी के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि हम सभी को समाज में मिलजुल कर रहना चाहिए, इससे आने वाली पीढ़ी को भी सभी धर्मों को समझने का मौका मिलेगा और उसकी अच्छाइयों को जान सकेंगे।
इस मौके पर मुकेश सहनी को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई। दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुकेश सहनी सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ माँगी।