मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
05-Nov-2021 03:32 PM
PATNA : बिहार में जहरीली शराब कांड को लेकर सियासत उबाल पर है। ऐसे में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने बड़ा आरोप लगाते हुए नीतीश सरकार की ही मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जीतन राम मांझी की पार्टी ने आरोप लगाया है कि बिहार में शराब के अवैध कारोबार और जहरीली शराब कांड के लिए आईएएस अधिकारी जिम्मेदार हैं। हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बयान जारी करते हुए राज्य के एक आईएएस अधिकारी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दानिश रिजवान ने आईएएस अधिकारी के ऊपर आरोप लगाते हुए व्यक्तिगत तौर पर उनके नाम का उल्लेख किया है। दानिश रिजवान ने कहा है कि राज्य के अंदर ऐसे आईएएस अधिकारी हैं जो शराब माफिया के साथ मिलकर खेल खेल रहे हैं राज्य के कई जिलों में जो जहरीली शराब कांड हुए हैं, उसके पीछे ऐसे आईएएस अधिकारी की बड़ी भूमिका है। इतना ही नहीं हम प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस आईएएस अधिकारी के खिलाफ एक्शन के लिए लिखा हुआ है। यह अलग बात है कि मुख्यमंत्री ने अब तक उस आईएएस अधिकारी के ऊपर कोई एक्शन नहीं लिया है।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जहरीली शराब कांड को लेकर विपक्ष पर आक्रामक रही है। हालांकि आईएएस अधिकारी के ऊपर आरोप लगाकर हम ने कहीं न कहीं सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर वाकई हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से किसी अधिकारी के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई तो उस पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हो पाई, यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है। दानिश रिजवान ने कहा है कि जिस आईएएस अधिकारी की शराब माफिया से संलिप्तता है वह भोजपुर में डीएम रह चुके हैं। इतना ही नहीं आरजेडी के नेताओं से उनके कनेक्शन भी रहे हैं। हम प्रवक्ता ने मांग की है कि नीतीश सरकार बिना देरी किए ऐसे अधिकारी को बर्खास्त करे।