मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-May-2024 04:57 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों पर जारी वोटिंग के बीच राष्ट्रीय जनता दल ने जेडीयू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू पर बूथ कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा है और कार्रवाई की मांग की है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखे पत्र में आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आरोप लगाया है कि मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के मोकामा विधानसभा के बूथ संख्या 200, 201, 202, 205, 207, 208, 209, 210, 211, 212, 213, 219, 221, 222, 223, 224, 225, 226, 227, 228, 229, 232, 233, 234, 235, 236, लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 236, 237, 238, 265, 266, 349, 392, बडहरिया नगर परिषद के सभी 29 बूथों पर एवं सूर्यगढ़ा विधानसभा के 157, 179 को कब्जा कर लिया गया है।
आरजेडी ने आरोप लगाया है कि इन बूथों पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के समर्थकों द्वारा कब्जा कर गरीब और कमजोर लोगों को मतदान नहीं करने दिया जा रहा है। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि इसकी शिकायत करने पर जिला प्रशासन द्वारा भी किसी तरह की कोई मदद नहीं की जा रही है। आरजेडी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि उक्त मामलों को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई की जाए, जिससे मतदान से वंचित लोग शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर सके।
बता दें कि एनडीए ने मुंगेर संसदीय सीट से जेडीयू के मौजूदा सांसद ललन सिंह को अपना साझा उम्मीदवार बनाया है। ललन सिंह का सीधा मुकाबला आरजेडी उम्मीदवार से है। आरजेडी ने भी बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर सुबह से शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था। हालांकि दोपहर बाद आरजेडी ने आरोप लगाया कि जेडीयू के लोगों ने कई बूथों पर कब्जा कर लिया है और वाजिब मतदाताओं को भी वोट नहीं देने दिया जा रहा है।