मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
27-Jun-2020 07:34 PM
PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के सीनियर लीडर सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी के वर्चुअल रैली के विरोध के बाद पलटवार किया है। सुशील मोदी ने कहा है कि लालू यादव को गरीब मतदाताओं की जान की कोई परवाह नहीं हैं उन्हें केवल सत्ता हथियाने से मतलब है। उन्होनें कहा कि जो लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध करते हुए साइकिल चलाने की फोटो पोस्ट करते हैं उन्हें समझना चाहिए कि इसमें बिना पेट्रोल-डीजल पर लाखों रुपये खर्च किए कम समय में लोगों से संवाद किया जा सकता है।
डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बाद पूरी दुनिया में कामकाज का तरीका इस तरह बदला कि जीवन बचाना पहली प्राथमिकता हो गई, लेकिन लालू प्रसाद की पार्टी नई वास्तविकता को नकारते हुए वर्चुअल संवाद का विरोध करती है। उन्हें गरीब मतदाताओं की जान से नहीं, केवल सत्ता हथियाने से मतलब है।बिहार सहित पूरे देश में जब कोरोना संक्रमण की चुनौती बनी हुई है, तब राजद कम खर्चीले और ज्यादा सुरक्षित वर्चुअल रैली के खिलाफ थाली पीट चुका है।
सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद के राज में बिहार रंक्तरंजित चुनाव के लिए बदनाम था। बैलेट से मतदान के उस दौर में चुनाव के दिन बूथ लूट की घटनाओं में भी लोगों की जान जाती थीं।चुनाव आयोग की सख्ती और ईवीएम से वोटिंग ने बिहार का वह कलंक धो दिया।लालू प्रसाद ने उस ईवीएम का विरोध किया, जिससे गरीबों को वोट डालने के मौके मिले और राजद की तेज पिलायी लाठियां बूथ लूटने में विफल हो गयी।
डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि आज वे उस वर्चुअल रैली का विरोध कर रहे हैं जिससे बिना पेट्रोल-डीजल पर लाखों रुपये खर्च किए कम समय में लोगों से संवाद किया जा सकता है।जो लोग पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए साइकिल चलाते हुए फोटो पोस्ट करते हैं वे वर्चुअल रैली का विरोध क्यों कर रहे हैं ?