मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
30-Mar-2023 04:03 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: आरा में आज रामनवमी जुलूस में बीजेपी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गये. रामनवमी के मौके पर निकाली गयी शोभायात्रा में आरा के सांसद और केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह खुद मौजूद थे. उनके सामने ही बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने आरके सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आपस में ही जमकर मारपीट हुई।
आरा में निकली इस रामनवमी शोभायात्रा में मारपीट के बाद भगदड़ की स्थिति उत्पन हो गई. भगदड़ में कई लोगों को चोट लगने की सूचना भी आ रही है, जिनका इलाज आरा के सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी है।
घटना गुरूवार की दोपहर में हुई. रामनवमी शोभायात्रा में केंद्रीय मंत्री और भोजपुर सांसद आरके सिंह के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए जाने लगे. आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अबरपुल के पास भगवा पगड़ी बांधे युवकों ने आर के सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये. उस वक्त खुद आर के सिंह भी रामनवमी शोभायात्रा में मौजूद थे. जब मुर्दाबाद के नारे लगे तो आर के सिंह समर्थकों ने भी मोर्चा संभाल लिया. दोनों पक्षों के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हुई और फिर देखते ही देखते बात बढ गयी।
कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी. दो गुटों की भिडंत के बाद रामनवमी शोभायात्रा में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. लोग मारपीट से डर कर इधर-उधर भागने लगे. भागने के दौरान कई लोग गिर कर घायल हो गये. वहीं मारपीट में कुछ लोगों को चोट आयी है. उन्हें इलाज के आरा के सदर अस्पताल में ले जाया गया।
मारपीट की घटना के बाद रामनवमी शोभायात्रा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को काबू किया. पुलिसकर्मियों को भी स्थिति को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया है।
#Bihar के आरा में आज केंद्रीय मंत्री @RajKSinghIndia के सामने ही #BJP कार्यकर्ताओ ने RK Singh मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए. ये वाकया रामनवमी जुलूस में हुआ जिसका नेतृत्व खुद RK सिंह कर रहे थे. मंत्री समर्थकों और विरोधियों में जमकर मारपीट भी हुई. #WATCH pic.twitter.com/seQ4kxxwMt
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) March 30, 2023