मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
05-Nov-2022 11:53 AM
PATNA : राजधानी दिल्ली में बढ़ रहे पॉलुशन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। दरअसल, केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली जैसा हाल बिहार में भी होने वाला है और यहां भी लोगों को पॉलुशन झेलना पड़ेगा। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ भी बोलने से पहले पूरी जानकारी होनी चाहिए।
सीएम नीतीश ने केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में मैंने हमेशा से लोगों को अलर्ट रखा है। उन्हें हमेशा से समझाया है कि जलाने का काम मत करिये। अब केजरीवाल को ये समझना चाहिए कि बगल में अगर पॉलुशन बढ़ेगा तो उसका असर पड़ोसी राज्यों में भी होगा ही। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस के सेमिनार के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे।
वहीं, डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने सुशील कुमार मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जेडीयू और आरजेडी का विलय होने वाला है। तेजस्वी यादव ने कहा सुशील मोदी के बातों का हम जवाब नहीं देते हैं। वे बेमतलब की बात करते हैं। सुशील मोदी काम के विषय पर बात नहीं करते हैं। तेजस्वी ने कहा कि विलय की बात एकदम गलत है।