ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / politics / मुकेश सहनी ने खुद को किंगमेकर बताया, बोले.. वीआईपी गठबंधन से निकली तो...

मुकेश सहनी ने खुद को किंगमेकर बताया, बोले.. वीआईपी गठबंधन से निकली तो नीतीश सरकार गिर जाएगी

19-Feb-2022 06:58 AM

PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने बूते मैदान में उतरी वीआईपी के अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी लगातार आक्रामक नजर आ रहे हैं। मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए खुद को किंगमेकर बताया है। दरअसल मुकेश सहनी शुक्रवार को कानपुर स्थित महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने खुद को किंगमेकर बताया। मुकेश सहनी ने कहा कि भले ही आज बिहार में कोई निषाद का बेटा मुख्यमंत्री नहीं हो लेकिन यह हकीकत है कि निषाद के बेटे ने नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनवाया। 


इतना ही नहीं मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि आज अगर उनकी पार्टी गठबंधन से हट जाए तो बिहार में सरकार गिर जाएगी। वीआईपी अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में कुल 4 दलों के गठबंधन वाली सरकार चल रही है और यह बात सबको मालूम है कि अगर 74 सीटों वाली बीजेपी या 4 सीटों वाली वीआईपी एनडीए गठबंधन से बाहर आ जाए तो मौजूदा सरकार गिर जाएगी। मुकेश सहनी ने कहा कि उन्हें यही ताकत उत्तर प्रदेश की राजनीति में चाहिए। मुकेश सहनी ने निषाद समाज से गोलबंद होने और यूपी की राजनीति में अपनी ताकत दिखाने की अपील की। 


उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित करने के पहले मुकेश सहनी दिल्ली पहुंचे थे और दिल्ली में उन्होंने मीडिया के सामने भी इस बात को स्पष्ट तरीके से रखा की बिहार और यूपी में वह अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। सहनी ने कहा कि वह अपनी राजनीति के लिए दूसरे दलों के मोहताज नहीं। 24 विधान परिषद सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला भी उनका अंतिम है। सहनी ने यह दावा किया है कि यूपी में उनकी पार्टी एक नई ताकत बनकर उभरेगी।