Bihar Assembly : मुख्य सड़क से जुड़ेंगी गांव की सड़के? विस में राजद विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा - आपने 15 सालों में तो कुछ नहीं किया लेकिन हम ... Bihar Assembly : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ी ! विस में उठा सवाल तो जानिए मंत्री ने क्या कहा Bihar Assembly : बिहार में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब यदि करेंगे अधिक काम तो फिर ... Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र में गरमाई राजनीति, इन मुद्दों पर बहस; आज 2026-27 बजट मांगों पर होगा मतदान Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी Bihar Vidhan Sabha : बजट सत्र के 12वें दिन गरमाएगी राजनीति: शराबबंदी पर सरकार घिर सकती है, रामविलास पासवान मुद्दे पर बढ़ा घमासान Gaya crime news : सावधान! छोटे बच्चों वाले माता-पिता रहें अलर्ट, बिहार के इस जिले में 7 दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए गायब; पुलिस भी हुई परेशान Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल
02-Feb-2025 09:03 PM
By First Bihar
muzaffarpur: बिहार के पर्यटन विभाग एवं उद्योग विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने आज मुजफ्फरपुर में मनिका मन झील में पर्यटकीय संरचनाओं के विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस योजना की कार्यकारी एजेन्सी बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना द्वारा मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत मुसहरी ब्लॉक स्थित मनीकामन झील में पर्यटकीय संरचना का विकास कार्य 476.11 लाख से संपन्न किया जाएगा।
मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि इसके तहत मुख्य भवन बनाया जाएगा जिसमें डबल ऊंचाई वाला डाइनिंग क्षेत्र, रसोई + स्टोर, ओपन सीटिंग डेक, बहुउद्देशीय हॉल, टिकट काउंटर, टॉयलेट ब्लॉक पार्किंग, दुकान, चिल्ड्रन पार्क, वाटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजभूषण चौधरी माननीय राज्य मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि अमर कुमार पासवान माननीय सदस्य बिहार विधान सभा, बोचहा उपस्थित थे। कार्यक्रम में वंशीधर ब्रजवासी, माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद्, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के मुख्य अभियंता अशोक कुमार, कार्यपालक अभियंता रजनीकांत तिवारी सहित विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।