ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

Rajyasabha Election 2026: बिहार समेत 10 राज्यों के लिए राज्यसभा चुनाव की घोषणा, जानिए.. पूरा इलेक्शन शेड्यूल

Rajyasabha Election 2026: अप्रैल 2026 में कार्यकाल पूरा कर रहे राज्यसभा सदस्यों की 37 सीटों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। 10 राज्यों में 16 मार्च 2026 को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी।

Rajyasabha Election 2026
भारत में राज्यसभा चुनाव की घोषणा
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rajya sabha Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की उन सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है, जिन पर वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। इस चुनाव के तहत कुल 10 राज्यों की 37 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।


यह चुनाव महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए आयोजित होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है और संबंधित राज्यों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।


भारत निर्वाचन आय़ोग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, 26 फरवरी 2026 को राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। वहीं 5 मार्च 2026 से नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च 2026 से होगी जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2026 है। 16 मार्च 2026 की सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी जबकि इसी दिन यानी 16 मार्च 2026 की शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और 20 मार्च 2026 को चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।


बिहार से जिन 5 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उसमें अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं। वहीं महाराष्ट्र के 7, ओडिशा के 4, तमिलनाडु के 6, पश्चिम बंगाल के 5, असम के 3, छत्तीसगढ़ के 2, हरियाणा के 2 और हिमाचल प्रदेश की 2 सीटों के लिए चुनाव होंगे। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता