ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: निगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का घूसखोर दारोगा, 15 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दारोगा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बिहार में घूसखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Bihar Crime News
गिरफ्त में घूसखोर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में भष्ट्राचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। ताबड़तोड़ एक्शन के बावजूद भ्रष्ट अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से आया है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने सुबह सवेरे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दारोगा को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सदर थाना में पदस्थापित दारोगा भास्कर को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने की। अचानक हुई इस छापेमारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार, दारोगा भास्कर पर एक केस में कार्रवाई करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित ने इसकी शिकायत पटना में निगरानी से की थी। जांच में आरोप को सही पाए जाने के बाद निगरानी की टीम पटना से मुजफ्फरपुर पहुंची और घूसखोर दारोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।


जैसे ही आरोपी दारोगा रिश्वत के 15 हजार रुपए ले रहा था, निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और घूसखोर दारोगा को 15 हजार रुपए के साथ रंगे हाथ धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे पटना की विशेष निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता