मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
10-Nov-2021 07:14 AM
DARBHANGA : 8 दिन पहले खत्म हुए कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट के उपचुनाव के दिलचस्प आकड़े सामने आये हैं. बिहार सरकार में पशुपालन मंत्री और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी इसी विधानसभा क्षेत्र के मूल निवासी हैं. मुकेश सहनी इस चुनाव में जेडीयू के लिए जी-जान से प्रचार भी कर रहे थे लेकिन अब जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह हैरान करने वाले हैं. मुकेश सहनी जिस बूथ पर खुद वोटर हैं उस बूथ पर भी जेडीयू के उम्मीदवार को करारी हार का समना करना पड़ा. जेडीयू सूत्रों से ही ये खबर आ रही है. जेडीयू उपचुनाव परिणाम की समीक्षा कर रहा है औऱ उसमें ही ये आंकडा सामने आया है.
दरअसल मुकेश सहनी दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के अफजला पंचायत के रतौली गांव के निवासी हैं. उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक वे रतौली गांव के बूथ नंबर 31 के वोटर हैं. हाल में ही हुए उप चुनाव में उन्होंने जेडीयू के लिए प्रचार तो किया था लेकिन वोट डालने नहीं गये थे. मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ही जी जान से प्रचार में लगे हैं. कुशेश्वरस्थान सीट पर जिस दिन वोटिंग थी उस दिन मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे थे. हम आपको बता दें कि कुशेश्वरस्थान उपचुनाव में 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था औऱ दो नवंबर को रिजल्ट आय़ा था.
मुकेश सहनी के बूथ पर जेडीयू का ये हाल
दरअसल चुनाव संपन्न होने के बाद जेडीयू औऱ राजद दोनों परिणाम की समीक्षा कर रहे हैं. बूथ के हिसाब से वोटों की संख्या निकाली जा रही है. इसमें ये पता चला कि कि मुकेश सहनी के पंचायत अफजला के दो बूथों पर जदयू को राजद से कम वोट मिले. दिलचस्प आंकडा देखिये. मुकेश सहनी अफजला पंचायत के बूथ नंबर 31 पर वोटर हैं. उनके बूथ पर जेडीयू को सिर्फ 55 वोट मिले. इसी बूथ पर राजद के उम्मीदवार को 480 लोगों ने वोट दिया. अफजला पंचायत का एक औऱ बूथ है, मतदान केंद्र यानि बूथ नंबर-34. इस बूथ पर भी जेडीयू को राजद से कम वोट आये. इस बूथ पर जदयू को 130 और राजद को 191 वोट मिले. दिलचस्प बात ये भी है कि मुकेश सहनी की पार्टी वीआइपी के दरभंगा जिलाध्यक्ष विनोद बंपर भी अफजला पंचायत के ही हैं. वे इस पंचायत के मुखिया भी रह चुके हैं फिर भी इसी पंचायत में जेडीयू का ये हाल हुआ.