मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
04-Apr-2023 04:56 PM
By First Bihar
PATNA: BJP शासित राज्य मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने राज्य में आने का न्योता दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि सरकार कैसे चलायी जाती है ये नीतीश कुमार को मध्य प्रदेश आकर सिखना चाहिये। मध्य प्रदेश में रामनवमी की शोभा यात्रा पर फूल बरसते हैं, पत्थर नहीं। नरोत्तम मिश्रा ने नीतीश कुमार को इफ्तार की नौटंकी बंद करने की भी सलाह दी है।
भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं नीतीश कुमार से कहूंगा कि इफ्तार की नौटंकी उन्हें बंद करना चाहिये। नीतीश कुमार ने पूरे बिहार में दंगों को प्रश्रय दिया। बिहार को झुलसाने का काम किया। नीतीश कुमार गले लगाकर पीठ में छूरा भोंकने का नाटक करते हैं।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा-नीतीश कुमार जी, समरसता क्या होती है, मध्य प्रदेश आइये और सीखिये. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सीखिये. मध्य प्रदेश में रामनवमी की यात्रा पर फूल बरसते हैं, पत्थर नहीं. हमारे यहां आपके जैसे हालात नहीं है कि दंगाइयों को प्रश्रय दें।
बता दें कि बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी के मौके पर हुए दंगों के बाद बीजेपी के नेता लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच इफ्तार पार्टी में गये नीतीश के स्वागत के लिए लाल किले जैसा मंच बनाये जाने के बाद बीजेपी को हमला बोलने का नया मौका मिल गया है। देश भर में बीजेपी नेता नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं, अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने भी बिहार सरकार और मुख्यमंत्री पर हमला बोला है।