मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
01-Jun-2024 10:38 AM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान में मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। राजधानी पटना के पटना साहिब लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। मतदाता कतारबद्ध होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इस दौरान वीवीआईपी वोटर्स भी मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
पटना साहिब से बीजेपी के मौजूदा सांसद और एनडीए के साझा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने पटना वुमेंस कॉलेज मतदान केंद्र पर अपने परिवार के साथ पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं बिहार विधानसभा के स्पीकर नंदकिशोर यादव ने भी पटनासिटी स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट दिया और लोगों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।
उधर, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद, उनकी पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेजप्रचाप यादव, मीसा भारती और रोहिणी आचार्य ने भी वेटनरी कॉलेज मतदान केंद्र पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई है। लालू फैमिली ने मतदाताओं से अपील की है कि वे भी इस महापर्व में शामिल हों और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।