ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / politics / ललन सिंह का संजय जायसवाल पर हमला, बोले- उनकी हैसियत क्या है ?

ललन सिंह का संजय जायसवाल पर हमला, बोले- उनकी हैसियत क्या है ?

02-Nov-2022 01:08 PM

PATNA : जेडीयू और आरजेडी के विलय की खबरों पर अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पूर्ण विराम लगा दिया है। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि सुशील मोदी ने बयान दिया है कि जेडीयू और आरजेडी का विलय होने वाला है तो ललन सिंह भड़क गए। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी व्याकुल हैं। उन्होंने जेडीयू में एक एजेंट अप्पॉइंट किया था। लेकिन वे पकड़े गए। सुशील मोदी को चिंता करने की जरुरत नहीं है। महागठबंधन अटूट है और अटूट रहेगा। 



ललन सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सुशील मोदी की बौखलाहट 6 तारीख को खत्म हो जाएगी। 6 नवंबर को पता चल जाएगा कि आप कहा खड़े हैं। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव को याद कराते हुए कहा कि इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 42 आमसभा किया था और उन्हें सिर्फ 53 सीट मिली थी। इस दौरान अमित शाह ने नीतीश कुमार पर खूब टिपण्णी की थी कि नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे, लेकिन गिनती हुई तो सब सदमे में चले गए। 




जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी को बोलने दीजिये। 6 नवंबर के बाद वे नहीं बोलेंगे। जब उनसे संजय जायसवाल से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जायसवाल जैसे लोगों को कोई जवाब नहीं देना चाहते हैं। वो इस लायक नहीं है। याद कीजिये वे आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष थे। उनकी क्या हैसियत है।