ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / politics / इफ्तार के बाद बदल सकता है बिहार का सियासी समीकरण!, JDU ने चिराग...

इफ्तार के बाद बदल सकता है बिहार का सियासी समीकरण!, JDU ने चिराग को दिया महागठबंधन में आने का ऑफर

10-Apr-2023 01:33 PM

By First Bihar

PATNA: दावत-ए-इफ्तार में बिहार का सियासी समीकरण बनता और बिगड़ता रहा है। आरजेडी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे लोजपा(रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान नीतीश के सामने नतमस्तक क्या हुए, जेडीयू की तरफ से उन्हें महागठबंधन में आने का ऑफर दे दिया गया। जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने चिराग पासवान को महागठबंधन में आने का खुला ऑफर दे दिया है। उधर, जेडीयू के ऑफर पर लोजपा(रामविलास) ने भी कह दिया है कि नीतीश से चिराग का कोई व्यक्तिगत नहीं बल्कि राजनीतिक मतभेद है। ऐसे में एक अब एक बार फिर बिहार की सियासत में कयासों के बाजार गर्म हो गए हैं।


दरअसल, बिहार की सियासत में दावत-ए-इफ्तार का बहुत ही खास महत्व रहा है। इफ्तार पार्टियों के जरीय यहां सियासी समीकरण बनते और बिगड़ते रहे हैं। पिछली साल आरजेडी के दावत-ए-इफ्तार में बिहार के सियासी समीकरण बदल गए थे। नीतीश कुमार एनडीए को छोड़ महागठबंधन में शामिल हो गए थे। रविवार को हुई आरजेडी की इफ्तार पार्टी में भी सियासी समीकरण बदलने के संकेत दिखने लगे हैं। आरजेडी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिए थे, तो इसकी खूब चर्चा हुई थी। अब जेडीयू ने चिराग पासवान को महागठबंधन में शामिल होने का खुला ऑफर दे दिया है।


जेडीयू के बड़े नेता केसी त्यागी ने कहा है कि आरजेडी की इफ्तार पार्टी में चिराग का आना सुखद पल था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार, लालू प्रसाद, शरद यादव और चिराग के पिता रामविलास पासवान एक ही परिवार के लोग हैं। रामविलास पासवान के निधन के बाद अब चिराग को ही उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी साथ आ गए हैं, अगर चिराग पासवान भी महागठबंधन में आ जाते हैं तो यह कदम स्वागत योग्य होगा।


उधर,जेडीयू के ऑफर पर लोजपा (रामविलास) ने कहा है कि नीतीश से चिराग का कोई व्यक्तिगत नहीं बल्कि राजनीतिक मतभेद है। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि एक पार्टी में जाने पर इस तरफ का ऑफर देना कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी है। राजू तिवारी ने कहा कि कल क्या होगा ये कहना मुश्किल है लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बेहद जल्दबाजी में ऑफर दे दिया गया है। रामविलास पासवान और लालू यादव के परिवार के बीच पुराना रिश्ता रहा है। दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध हैं, इसलिए चिराग वहां गए थे।