मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
04-Nov-2022 12:41 PM
PATNA : बिहार की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच सियासी खींचतान लगातार जारी है। इसी बीच जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सुशील मोदी के बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जेडीयू और आरजेडी का जल्द ही विलय होने वाला है। कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ आने के बाद से ही सुशील मोदी की बेचैनी बढ़ गई है। यही वजह है कि वे महागठबंधन को लेकर लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
उमेश कुशवाहा ने कहा कि सुशील कुमार मोदी को सब कुछ पता है। महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार हैं और पूरे अटूट के साथ सरकार चल रही है। सुशील मोदी अनर्गल बयान दे रहे हैं। इस तरह की कहीं कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता लाख दवा करें लेकिन महागठबंधन दोनों सीटों पर चुनाव जीत रहा है और 6 तारीख को पूरा मामला सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी RSS के अजेंडों पर काम रही है।
गुजरात विधानसभा में चुनाव लड़ने पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि इसका फैसला तो नीतीश कुमार लेंगे, लेकिन हम लोग इसको लेकर तैयारी करेंगे, लेकिन इसका फैसला राष्ट्रीय स्तर पर लिया जाएगा। वहीं, बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा है कि 6 तारीख को जब परिणाम आएगा तो बीजेपी को पता चल जाएगा कि उनकी पार्टी कहां खड़ी है।