मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
23-Oct-2021 07:59 AM
PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव में अपने बूते मैदान में उतरी कांग्रेस से जीत के लिए हर कवायद कर रही है। कांग्रेस ने अपने युवा नेताओं की तिकड़ी को अब चुनाव प्रचार के लिए उतार दिया है। लेफ्ट छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार शुक्रवार को ही पटना पहुंच गए थे। कन्हैया के साथ हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवाणी भी पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद इन नेताओं का सदाकत आश्रम में अभिनंदन भी किया गया था लेकिन आज से यह नेता तारापुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। कन्हैया के साथ हार्दिक और जिग्नेश दोनों आज से लेकर 25 अक्टूबर तक तारापुर में कैंप करेंगे। इस दौरान चुनावी माहौल कांग्रेस के पक्ष में करने के लिए उनकी तरफ से हर कोशिश की जाएगी।
तारापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राजेश मिश्रा के पक्ष में इन तीनों नेताओं का प्रचार अभियान आज से शुरू हो रहा है। विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी और कांग्रेस का गठबंधन टूट चुका है। आरजेडी के सामने कांग्रेस ने तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार दिए हैं। शुक्रवार को कन्हैया कुमार जब पटना पहुंचे तो कांग्रेसियों का उत्साह देखते बना था। कन्हैया ने एलान कर दिया कि उनके लिए बिहार में नीतीश और लालू दोनों बराबर हैं। दोनों ने 30 साल के अंदर बिहार का बेड़ागर्क किया और विकास उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ।
हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवानी के निशाने पर भी नीतीश सरकार से लेकर केंद्र की मोदी सरकार रही लेकिन कन्हैया ने अपने सहयोगी रहे आरजेडी को खूब खरी-खोटी सुनाई। कन्हैया ने यहां तक कह दिया कि आरजेडी अपने लठैत जैसे प्रवक्ताओं से बयानबाजी कराना बंद करे। बिहार कांग्रेस प्रभारी के लिए बैटिंग करते हुए कन्हैया ने लालू यादव तक को नहीं छोड़ा। अब देखना होगा कि चुनावी मैदान में कन्हैया के साथ-साथ जिग्नेश और हार्दिक के निशाने पर कौन-कौन से नेता रहते हैं। क्या कांग्रेस के युवा नेताओं की स्थिति का फायदा उसे उपचुनाव में मिल पाता है। कांग्रेस अगर इस चुनाव में जीत हासिल नहीं भी कर पाई और अगर उसने आरजेडी का नुकसान कर दिया है तो इन तीनों नेताओं के लिए यह किसी जीत से कम नहीं होगी।