ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / politics / अपनी शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंचा भाकपा माले, बिहार की इन सीटों पर...

अपनी शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंचा भाकपा माले, बिहार की इन सीटों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया

02-Jun-2024 09:03 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव के सात चरणों की वोटिंग सपन्न होने के बाद भाकपा माले अब अपनी शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंच गई है। भाकपा माले में फॉर्म 17 सी का मामला चुनाव आयोग के समक्ष उठाया है। सीपीआई (एमएल) ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार की ज्यादातर बूथों पर फॉर्म 17 सी उपलब्ध नहीं कराया गया।


इस मामले को लेकर भाकपा माले ने दिल्ली और पटना में चुनाव आयोग से शिकायत की है और 17सी को सार्वजनिक करने की मांग की है। माले ने आरोप लगाया है कि सातवें चरण के चुनाव में आरा, काराकाट, नालंदा लोकसभा सीट के अलावे अगिआंव विधानसभा उपचुनाव में अधिकतर बूथों पर पीठासीन पदाधिकारी द्वारा फॉर्म 17सी नही दिया गया।


भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य और केंद्रीय कमेटी के सदस्य राजीव डिमरी ने दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत की है जबकि पोलित ब्यूरो सदस्य संजय शर्मा और मीडिया प्रभारी परवेज ने बिहार में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।