ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / politics / कैबिनेट विस्तार के बाद बंट गया मंत्रियों का विभाग, जानिए किसको मिली कौन...

कैबिनेट विस्तार के बाद बंट गया मंत्रियों का विभाग, जानिए किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी

09-Feb-2021 02:46 PM

PATNA : लंबे इंतजार के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ लेकिन विस्तार के साथ ही मंत्रियों का विभाग तुरंत बट गया है दरअसल सरकार में शामिल घटक दलों के बीच विभागों का बंटवारा पहले ही हो चुका था और अब मंत्रियों को उनका विभाग दे दिया गया है उम्मीद के मुताबिक बीएसपी से जेडीयू में शामिल होने वाले मोहम्मद जमा था को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिया गया है जबकि शाहनवाज हुसैन को उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है

श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग, मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग का जिम्मा दिया गया है. प्रमोद कुमार को गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग की जिम्मेदारी मिली है. जबकि नितिन नवीन राज्य के नए पथ निर्माण मंत्री होंगे.

नारायण प्रसाद को पर्यटन विभाग का जिम्मा दिया गया है. जयंत राज ग्रामीण कार्य विभाग संभालेंगे. आलोक रंजन को कला संस्कृति एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

news image

news image

जनक राम को खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री बनाया गया है. सुनील कुमार को मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन की जिम्मेदारी दी गई है. उनके ऊपर शराबबंदी को सफल बनाने की जिम्मेदारी होगी.

संजय झा को जल संसाधन विभाग के साथ-साथ सूचना जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है.नीरज कुमार बब्लू को पर्यावण, सुबाष सिंह को सहकारिता, सुमित कुमार को विज्ञान प्रावैद्यकी, नारायण प्रसाद को पर्यटन,मो जमा खान को अल्पसंख्यक, शाहनबाज़ हुसैन  को उद्योग, संजय कुमार  झा को जल संसाधन और PRD,  सम्राट चौधरी  को पंचायती राज,  सुभाष सिंह को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.