मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
03-Nov-2022 10:08 AM
PATNA : विधानसभा उपचुनाव को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रहा है। गोपालगंज और मोकामा में मतदान के शुरुआती 2 घंटे में वोटर्स के अंदर गजब का उत्साह देखने को मिला है। दोनों सीटों को मिलाकर पहले 2 घंटे में 10.38 फ़ीसदी मत पड़े हैं। गोपालगंज में 9.37 फ़ीसदी मतदाताओं ने सुबह 9 बजे तक वोटिंग की थी, जबकि मोकामा में यह आंकड़ा गोपालगंज से कहीं ज्यादा है। मोकामा में सुबह 9 बजे तक एक 11.57 फ़ीसदी वोट अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
मोकामा और गोपालगंज में मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान में महिलाओं के साथ-साथ युवा वर्ग के लोगों की भी ख़ास भागेदारी दखने को मिल रही है। मतदान सुबह 6 बजे से शुरू हुआ था जो शाम 7 बजे तक चलेगा।
आपको बता दें, मोकामा सीट पर सीधा मुकाबला आरजेडी की उम्मीदवार नीलम देवी और बीजेपी कैंडिडेट सोनम देवी के बीच है। नीलम देवी अनंत सिंह की पत्नी है, जबकि सोनम देवी भी बाहुबली ललन सिंह की पत्नी है। इन दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की लड़ाई बताई जा रही है। उधर गोपालगंज सीट पर बीजेपी ने दिवंगत विधायक और पूर्व मंत्री सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला आरजेडी के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता से है जबकि लालू यादव के साले साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव भी यहां चुनाव मैदान में है। ओवैसी की पार्टी भी यहां अपने कैंडिडेट को उतार रखी है ऐसे में गोपालगंज की लड़ाई भी बेहद दिलचस्प बनी हुई है।