ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / politics / बिहार में हिंसा की घटनाओं को लेकर राज्यपाल से मिला BJP प्रतिनिधिमंडल, कहा-...

बिहार में हिंसा की घटनाओं को लेकर राज्यपाल से मिला BJP प्रतिनिधिमंडल, कहा- बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल

01-Apr-2023 04:00 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: सासाराम और नालंदा में हुई हिंसा की घटना को लेकर बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल आज राजभवन पहुंचे जहां महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। बीजेपी नेताओं ने महामहिम को घटना की जानकारी दी और कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। वही महामहिम राज्यपाल ने कहा कि वे इसे मामले को संज्ञान में लेकर गंभीरता से देखेंगे। 


महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को ज्ञापन सौंपने के बाद बीजेपी नेताओं ने मीडिया से बातचीत की। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जिस प्रकार से बिहार में जो कल से स्थिति बनी हुई है जो घटनाएं लगातार कई जगहों पर घटी है इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार अपने दायित्व के निर्वहन करने में विफल साबित हुई है। शरारती तत्वों ने एक तरफा इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देकर बिहार की शांति व्यवस्था को भंग करने का काम किया है लेकिन दुर्भाग्य है कि महागठबंधन की सरकार इस तरह की घटनाओं पर काबू पाने में विफल साबित हुई है।


वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि महामहिम से इस मामले को संज्ञान में लेने का आग्रह किया गया है। सासाराम और नवादा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम होना था। नवादा में तो कार्यक्रम होगा लेकिन सासाराम के कार्यक्रम को पार्टी ने रद्द कर दिया गया है। बिहार सरकार के द्वारा धारा 144 लगाने का काम किया गया। जिसके बाद हमलोगों को कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। आमलोगों की सुरक्षा पहले जरूरी है। जब तक आमलोग सुरक्षित नहीं हो सकते तब तक वहां कार्यक्रम नहीं किया जा सकता। 


बीजेपी प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि वे चाहते हैं कि बिहार सरकार से यह जानने का प्रयास किया जाए कि किस परिस्थिति में इस तरह की घटना हुई। सभी जगह दंगे हो रहे है और बिहार की सरकार यह कहती है कि वे कुछ नहीं जानते उनके पास कोई रिपोर्ट ही नहीं है। इसलिए पलटी मारने वाले लोग लगातार पलटी मार रहे हैं। जबकि कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है। पुलिस एलांसमेंट कर रही है जिलाधिकारी के आदेशानुसार सासाराम में धारा 144 लगायी गयी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के गृह मंत्री के कार्यक्रम को रद्द करना पड़ गया। 144 आपने लगाया तो 144 हटाने की भी घोषणा करनी चाहिए थी। नीतीश कुमार आज पलटी मार रहे है। आज फ्लैग मार्च कर रहे हैं कल क्यों नहीं किये। लोग पलायन कर क्यों रहे हैं। लोगों का घर जलाया गया है जिसके बाद लोग ऐसा कदम उठा रहे हैं। 


वही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि गृह मंत्रालय का प्रभार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिम्मे है जब यह घटना हुई तब सदन में जवाब देना चाहिए था। सदन चलते यह घटना हुई है तब सदन को बताना चाहिए था। लेकिन इस घटना को छिपाया गया। शासन प्रशासन में बैठे लोग इस तरह की घटना को छिपाने का काम करते हैं। जब घटना ने बड़ा रूप ले लिया तब बयानबाजी कर पलटने का वातावरण बनाया गया। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। महामहिम ने कहा कि इसे संज्ञान में लेकर गंभीरता से देखेंगे।

 news image

news image

news image


news image


news image