मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
05-Nov-2021 04:09 PM
By Asmeet
PATNA : बिहार के 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में निर्वाचित विधायकों अमन भूषण हजारी और राजीव कुमार सिंह ने आज शपथ ग्रहण किया. विधानसभा में 4 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दोनों नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली. विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने इन दोनों विधायकों को शपथ दिलाई.
उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले तारापुर विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू के राजीव कुमार सिंह और कुशेश्वरस्थान से जेडीयू के अमन भूषण हजारी ने जीत हासिल की है. इन दोनों ने आज बिहार विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायक के तौर पर शपथ ले ली. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, जल संसाधन मंत्री संजय झा, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी समेत कई नेता मौजूद रहे.
जानकारी हो कि 2 नवंबर को तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आये, जिसमें तारापुर सीट पर JDU ने 3821 मतों से जीत हासिल की. RJD को 75145 वोट मिले तो वहीं JDU को 78966 वोट मिले. कुशेश्वरस्थान सीट से जदयू उम्मीदवार अमन भूषण हजारी ने राजद प्रत्याशी गणेश भारती को 12 हजार 698 वोटों से हरा दिया.