मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
23-Apr-2023 04:15 PM
By FIRST BIHAR EXCLUSIVE
PATNA: जेडीयू ने संभवतः पहली दफे भामाशाह जयंती समारोह मनाया। जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में भामाशाह जयंती समारोह मनी। नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे लेकिन इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार को अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से अपने पौराणिक रिश्ते की कहानी सुनानी पड़ी। बिहार के मुख्यमंत्री भामाशाह जयंती समारोह में जिस तरह से ललन सिंह से अपने रिश्ते की कहानी सुना रहे थे, उससे सवाल भी उठा क्या जेडीयू में सब ठीक है?
इन्हें राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नहीं ललन बाबू कहिये जेडीयू के भामाशाह जयंती समारोह में वहां मौजूद अपने पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को कहा “हमलोगों के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन बाबू हैं, उन्हें ललन बाबू कहिये. इ राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का क्या मतलब है. हमसे दोस्ती आज है इनको. “पौराणिक” दोस्ती है न जी. बताइये, हमरा इनका दोस्ती है 1985 का. आप समझ लीजिये. तब से इनसे दोस्ती है हमारा. हम तो इनको ललन जी जानते हैं. त आप लोग ललने बाबू कहना. अइसा नहीं. इ त नाम रखे हुए हैं न त छपता है राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह. लेकिन हमलोग कहेंगे, आप लोग इनको ललन बाबू कहा कीजिये. इ ललने बाबू हैं.”
वैसे इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने अपने एक और दोस्त ललन सर्राफ की भी कहानी सुनायी. ललन सर्राफ जेडीयू के विधान पार्षद औऱ कोषाध्यक्ष हैं. नीतीश ने कहा कि जेपी आंदोलन के आंदोलन के समय जब वे भागलपुर जेल में गये थे तो वहां ललन सर्राफ से दोस्ती हुई थी. उसके बाद से आज तक दोस्ती कायम है. नीतीश कुमार बोले-ललन सर्राफ पढ़ते थे भागलपुर में लेकिन घर मधेपुरा में है. आज भी जब मैं मधेपुरा जाता हूं तो ललन सर्राफ के घर में रूकता हूं।
बिहार के मुख्यमंत्री ने ललन सर्राफ के बारे में डिटेल जानकारी भी दी. बताया कि ललन सर्राफ भामाशाह की जयंती मना रहे हैं. वर्षों-वर्षों से इनका मेरा पुराना रिश्ता है. लेकिन इनके साथ किनका-किनका रिश्ता है ये आपलोगों को मालूम है न. ये (ललन सर्राफ) श्रीमती सुधा श्रीवास्तव की बेटी से बियाह किये हैं. और सुधा श्रीवास्तव कौन. जेपी की भगिनी. आप इनका जान लीजिये. भामाशाह का मना रहे हैं लेकिन इनका रिश्ता जेपी के परिवार से भी है।
वोट नहीं मिलेगा लेकिन काम कर रहे हैं
नीतीश कुमार ने कहा कि ललन सर्राफ भामा शाह की जयंती मना रहे हैं लेकिन इनके कहने पर उस समाज के लोग हमको थोडे ही वोट दे देंगे. वे वोट कहीं और देते हैं. लेकिन फिर भी हम उनके लिए काम कर रहे हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में महापुरूषों को सम्मान हमने दिया औऱ अब दिल्ली वाले आकर कार्यक्रम कर रहे हैं. वीर कुंवर सिंह को हमने सम्मान दिया. दिल्ली वालों ने उन्हें देश स्तर पर क्यों नहीं सम्मान दिया. लेकिन यहां आकर उनके नाम पर कार्यक्रम कर लोगों को भरमा रहे हैं।