मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
07-Apr-2023 03:32 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को पटना में संपन्न हो गई। इस बैठक में आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई अहम फैसले लिए गए हैं। कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी कहां-कहां से उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा (रामविलास) बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
चिराग पासवान ने कहा है कि प्रत्येक पार्टी को हर सीट पर चुनाव की तैयारी करनी चाहिए। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी लोकसभा की सभी 40 सीटों और बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मजबूती के साथ तैयारी कर रही है। लोकसभा चुनाव में किसी गठबंधन के साथ जाने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि प्रत्येक परिस्थितियों के लिये तैयार रहना चाहिए। NDA गठबंधन से सीटों की दावेदारी को लेकर चिराग ने साफ किया कि वे कभी भी सीटों की मांग नहीं करते और गठबंधन धर्म को तोड़ने की कोशिश नहीं करते हैं।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी में जाने के सवाल पर चिराग ने कहा कि वे मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हो पाएंगे हालांकि उनकी पार्टी के बड़े नेता दावत-ए-इफ्तार में जरूर जाएंगे। चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ कभी समझौता नहीं हो सकता है, उन्होंने बिहार को बर्बादी के रास्ते पर लाकर खड़ा किया है और जब हमारी पार्टी कमजोर थी उस वक्त हमने समझौता नहीं किया तो अब तो बिहार की जनता का समर्थन हमारे साथ है, अब समझौता नहीं हो सकता।