बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
19-Sep-2023 07:10 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के युवाओं के लिए यह काफी अच्छी और काम की खबर है। राज्य में सिपाही बहाली के बाद जल्द ही दरोगा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक दरोगा के 1288 पदों के लिए रोस्टर क्लियर कर लिया गया है। इसमें से 35 फ़ीसदी यानी 455 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। इसके अलावा स्पॉट कोटा वाले को भी जगह दी जाएगी। इस नियुक्ति प्रक्रिया को दिसंबर तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।
पुलिस मुख्यालय एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि, रोस्टर के तहत एक प्रतिशत यानी कुल 13 पद खेल-कूद कोटा से भरे जाएंगे। ऐसे में शेष 1275 पदों पर नियुक्ति की अधियाचना बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग को भेजी जा रही है।
आयोग जल्द ही आयोग के स्तर से दारोगा बहाली का विज्ञापन जारी कर बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद आगे परीक्षा की तारीख घोषित कर दारोगा की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
एडीजी ने बताया कि इसके पूर्व जून में 21 हजार 391 सिपाहियों की नियुक्ति की अधियाचना केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) को भेजी गई थी। पर्षद के स्तर से परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है। अक्टूबर माह में सिपाही भर्ती की परीक्षा ली जाएगी।
इस प्रकार सीधी नियुक्ति से सिपाही के 21, 391 और पुलिस अवर निरीक्षक यानी दारोगा के 1275 पदों पर नियुक्ति पूरी होगी। दिसंबर तक दोनों ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।