बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
08-Sep-2020 05:58 PM
By saif ali
MUNGER : कोरोना महामारी के बाद लगाए गए लॉकडाउन से जहां हर तरफ लोग त्राहिमाम कर रहे हैं, वही मुंगेर के जमालपुर ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस की बर्बरता से व्यवसाई वर्ग काफी परेशान हैं. ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के आशिकपुर में व्यवसाइयों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की है.
व्यवसाइयों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक लगाया गया है जिसमें दुकानों के खुलने और बंद करने की जानकारी दी गई थी लेकिन ईस्ट कॉलोनी थाना की पुलिस द्वारा व्यवसाइयों के साथ शाम के 6:00 बजते मारपीट की जाती है. व्यवसाइयों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और कहा कि सोमवार को शाम 6:30 बजे के आसपास पुलिस के जवान आए और बिना किसी से बात किए दुकानदारों को पीटना शुरू कर दिया.
पुलिस द्वारा की गई पिटाई से दुकानदार इधर से उधर भागने लगे. कई दुकानदारों ने दुकान के शटर गिराकर बिना लॉक किए अपनी जान बचाई. व्यवसाइयों ने कहा कि सरकार द्वारा लॉकडाउन में कई प्रकार की छूट दी गई है मगर व्यवसाइयों के लिए इस छूट से कोई फायदा नहीं है. शाम 6:00 बजे जबरन हम लोगों की दुकानें बंद करा दी जाती है, कई व्यवसाइयों ने कहा कि हमारा कारोबार शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक होता है.
ऐसे में सरकार और जिला प्रशासन को चाहिए कि हम लोगों को और 2 घंटे की अवधि दी जाए. पुलिस के जवान द्वारा बिना किसी सूचना दिए बिना किसी तरह की हिदायत के व्यवसाइयों के साथ मारपीट की जा रही है, हम कोई चोर अपराधी तो नहीं है हम व्यवसाई हैं.