हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
26-Nov-2019 11:07 AM
PATNA: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरा दिन विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया. एनआरसी के मुद्दे पर विपक्ष ने वेल में पहुंचकर हंगामा किया. कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों ने एनआरसी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. भोजनावकाश के बाद भी जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तब भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया.
विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच विधानसभा में सरकार ने दो विधेयक पास करा लिया है. विधेयक पास होने के बाद भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा, जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी.
वहीं इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर भी भाकपा माले ने प्रदर्शन किया. एनआरसी के मुद्दे पर भाकपा-माले और आरजेडी ने हंगामा और प्रदर्शन किया. हाथों में बैनर-पोस्टर लिये विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.