ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

रिश्वतखोरी पड़ी भारी: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आदेश पर बड़ा एक्शन, घूसखोर राजस्व कर्मचारी हुआ सस्पेंड, बर्खास्त करने की तैयारी

अररिया में परिमार्जन के नाम पर रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी मो. इम्तियाज आलम को उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है. अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आरोपी कर्मी की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू दी है.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के अररिया के नरपतगंज अंचल के फरही पंचायत में परिमार्जन के नाम पर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी मो. इम्तियाज आलम को उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिला समाहर्ता, अररिया द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, उसकी सेवा से बर्खास्तगी की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने का भी स्पष्ट निर्देश दिया गया है।


आरोपी राजस्व कर्मचारी को निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार की शाम को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी कर्मचारी ने नरपतगंज अंचल के रामघाट वार्ड संख्या 14 निवासी किसान कमलेश्वरी यादव से परिमार्जन के नाम पर पहले भी अवैध राशि की मांग की थी। राशि दिए जाने के बावजूद कार्य नहीं किया था। इसके बाद कर्मचारी द्वारा पुनः 20 हजार रुपये की मांग की गई।


पीड़ित किसान द्वारा पटना स्थित विशेष निगरानी इकाई में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया। मंगलवार की शाम जैसे ही फरही पंचायत की कचहरी में किसान ने 15 हजार रुपये कर्मचारी को सौंपे, पहले से तैनात निगरानी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद आरोपी को पूछताछ हेतु पटना लाया गया।


इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि आम नागरिकों और किसानों के कार्य ससमय, पारदर्शी और बिना किसी अवैध लेन-देन के करना सभी कर्मियों की जिम्मेदारी है। दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


उपमुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट संदेश दिया है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता भ्रष्टाचारमुक्त राजस्व प्रशासन है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कदाचार को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता