ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटीतेज प्रताप यादव की रिहाई पर सीपीआई-माले का सवाल, विधायक संदीप सौरव अब तक जेल में क्यों?भ्रष्ट दारोगा को दो साल की सजा... निगरानी कोर्ट ने सुनाया फैसला, विजिलेंस ने 10 हजार रिश्वत लेते किया था गिरफ्तारबिहार सरकार का बड़ा फैसला: 19 जिलों में SC-ST मामलों के लिए Exclusive Special Courts, करप्शन केस को लेकर पटना और मुजफ्फरपुर नए कोर्ट को मंजूरीबांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटीतेज प्रताप यादव की रिहाई पर सीपीआई-माले का सवाल, विधायक संदीप सौरव अब तक जेल में क्यों?भ्रष्ट दारोगा को दो साल की सजा... निगरानी कोर्ट ने सुनाया फैसला, विजिलेंस ने 10 हजार रिश्वत लेते किया था गिरफ्तारबिहार सरकार का बड़ा फैसला: 19 जिलों में SC-ST मामलों के लिए Exclusive Special Courts, करप्शन केस को लेकर पटना और मुजफ्फरपुर नए कोर्ट को मंजूरी

Bihar Crime News: बिहार में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, हवाई फायरिंग कर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान, हमले का वीडियो वायरल

वैशाली जिले में शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जबकि 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

Bihar Crime News
पुलिस टीम पर हमला
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान पुलिस को जान बचाने के लिए हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। घटना जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पश्चिमी की है।


जानकारी के मुताबिक, सोमवार दी देर रात शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर शराब कारोबारी के लोगों ने हमला कर दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देख सकते है कि कैसे दर्जनों की भीड़ पुलिस टीम पर हमला कर रही है।


हमलावरों से बचने के लिए पुलिस अधिकारी हाथ मे पिस्टल लेकर भीड़ से बचते दिख रहे है। एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने बताया कि इस हमले में एक पुलिसकर्मी को चोट लगी थी जो अभी ठीक है लेकिन भीड़ को तीतर बितर करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी।


उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इस मामले में 19 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता