ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / यूपीएससी ने जारी किया फरमान, परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थियों को कराना...

यूपीएससी ने जारी किया फरमान, परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थियों को कराना होगा कोरोना टेस्ट

12-Aug-2020 11:31 AM

DESK : यूपीएससी  की परीक्षा पास कर देश के प्रशासनिक सेवा में अपना योगदान देने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार की तरफ से जारी एक अधिसूचना ने परेशान कर दिया है. इस अधिसूचना के अनुसार इस बार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को अपनी कोरोना जांच करनी होगी. यदि रिपोर्ट निगेटिव आएगी, तभी उन्हें परीक्षा में शामिल होने दिया जायेगा.

केंद्र के इस निर्देश के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) समेत अन्य प्रमुख सेवाओं की परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र परेशान हो गए हैं. इस परीक्षा में बड़ी संख्या में बिहार, यूपी, दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों के छात्र हिस्सा लेते हैं. इस बार कोरोना की वजह से यूपीएससी की परीक्षा को टाल दिया गया था लेकिन अब इसे आगामी चार अक्टूबर को करने का फैसला लिया गया है.

सरकार ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव होने की शर्त लगा दी गई है, ऐसे में उम्मीदवार तैयारी करें कि कोविड टेस्ट कराने के लिए परीक्षा से पहले अस्पतालों की लाइन में लगें. विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा में बैठने के लिए कोविड-19 की जांच के लिए सरकार की तरफ से नामित अस्पतालों में जांच कराने को कहा गया है. यदि किसी परीक्षार्थी की कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाती है तो वह परीक्षा से वंचित हो जाएगा, साथ ही उसकी सालभर की मेहनत पर पानी फिर जायेगा.